|
पिछले हफ्ते की बात है, एक मित्र बोले नेशनल इंटीग्रेशेन पर काव्य पाठ होना है। आप भी कुछ लिखिये और सुनाइये।
मैंने पूछा "नेशनल इंटीग्रेशेन" का अर्थ बताइये। बोले,"नेशनल इंटीग्रेशेन" मतलब " राष्ट्रीय एकता"। मैंने कहा भाई साहब, मैंने अर्थ पूछा है, अनुवाद नहीं। क्या आप इसका अर्थ समझायेंगे?
वे हाथ घुमाकर बोले, "नेशनल इंटीग्रेशेन" का मतलब ........."नेशनल इंटीग्रेशेन" मैंने कहा, "नेशनल इंटीग्रेशेन" क्या कोई क्रिकेट की बाँल है, जिसे आप गुगली की तरह घुमा रहे हैं।
एक नेता से अर्थ पूछा "नेशनल इंटीग्रेशेन" का तो बोले, "नेशनल इंटीग्रेशेन" यानी राष्ट्रीय एकता तो एक उन्माद है, |
जो किसी सिरफिरे की ईजाद है। लेकिन फिर भी हमने इसका उपयोग किया है,और इसको अपने चुनावी मुद्दे में जोड़ लिया है।
एक समाज सुधारक, प्रसिद्धि के उत्सुक, बोले " नेशनल इंटीग्रेशेन" तोएक नारा है, जिसे हमें, घर घर पहुंचाना है। भाई को भाई से लडाकर उनकी दोस्ती कराना है, और देश को इस नारे के सहारे इक्कीसवी सदी में ले जाना है। यही हम कर रहे हैं, और इस तरह स्वतंत्रंता की स्वर्ण जयंती मना रहे हैं।
मेरे विचार में दोस्तों राष्ट्रीय एकता, कोई नारा या उन्माद नहीं, यह तो एक भावना है, जिसे हर दिल में जगाना है। राष्ट्र से बडी होती है, राष्ट्रीय एकता। जिस दिन यह भावना हम हर राष्ट्रवासी के दिल में बसा पायेंगे, तब उस दिन हम " नेशनल इंटीग्रेशेन" कासही अर्थ समझ पायेंगे। |