नमक की कीमत

 

इस मंहगाई के जमाने में

कई लोग बड़ी मुश्किल से

खाने का स्वाद बढ़ाने को

एक चुटकी भर

नमक जुटा पाते हैं।

लेकिन पता नहीं कैसे

कुछ लोग

दूसरों के जख़्मों पर

देखते देखते बेहिसाब

नमक छिड़क जाते हैं।

 

नमक की कीमत तो

युगों युगों से ही मनुष्य

असाधारण पाता है,

तभी तो

नमक खिलाकर वह

अपने दोस्तों में

नमक हलाल और

नमक हराम का फर्क

पहचान जाता है।