|
इंटरनेट का प्रभाव |
|
|
जब से हमारे देश मे इंटरनेट आया है, कमाल हो गया। चंदू भिखारी कंगाल से मालामाल हो गया। इंटरनेट पर भीख मांगता है, रोज लाखो कमाता है।
अब तो चारो तरफ यह भी हल्ला है कि टाटा, बिरला और अंबानी से ज्यादा उसका रोज का गल्ला है।
एक वेबसाइट लांच की है, जिसकी सई ब्रांच भी है। डबल्यू डबल्यू डबल्यू डाट चन्दू बेगर डाट काम।
चर्चगेट के व्यस्ततम चौराहे पर भीख मांगता था, बडी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाता था। आज उसके इंटरनेट बेगिंग सेंटर का चालीस का स्टाफ
|
उसकी बदौलत हर रोज अपने परिवार सहित दो वक्त का खाना खाता है।
जिस चर्चगेट के के नीचे भीख मांगता था, आज उस गेट के आसपास के पूरे इलाके को खरीद सकता है।
एक नया काम शुरू किया है, चन्दू भिखारी ने, "ई बेगिंग " का, "ई कामर्स" के समानांतर।
पूरे व्यापार जगत में तहलका मच गया। माइक्रोसोफ्ट का बिल गेट्स भौंचक्का रह गया। खुद आया था, भारत में केवल एक दिन के लिए, चन्दू से मिलने। नहीं नहीं, चन्दू " द बेगर" से मिलने। " ई बेगिंग " काराज़ जानने, और उसे अपना बिझनेस पार्टनर बनाने। |